विधायक अनिता भदेल के विवादित बयान पर गुर्जर समाज में आक्रोश
अजमेर । पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अनिता भदेल की ओर से एडीए के उपायुक्त भरत राज गुर्जर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप और विवादित बयान पर गुर्जर समाज ने नाराजगी जताई है। सोमवार को गुर्जर समाज के लोगों ने डाक बंगले से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गुर्जर समाज ने बताया कि 9 नवंबर को राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा के समक्ष विधायक अनीता भदेल ने अजमेर विकास प्राधिकरण में तैनात उपयुक्त भरत राज गुर्जर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की और उनको भ्रष्टाचारी बताते हुए धमकी दी। एक जनप्रतिनिधि द्वारा प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ किया गया यह कार्य निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा प्रशासनिक अधिकारी की जाति का उल्लेख करते हुए दुर्भावनापूर्वक संपूर्ण गुर्जर समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। अनीता भदेल की टिप्पणी से देश के गुर्जर समाज को ठेस पहुंची है। गुर्जर समाज ने ज्ञापन देकर विधायक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान