पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में सेना की एयर स्ट्राइक में 30 से अधिक मौतें
लाहौर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के मात्रे दारा गांव में बीती रात पाकिस्तान की सेना ने एयर स्ट्राइक की, जिसमें अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। यह हमला तिराह घाटी में अफगानिस्तान बॉर्डर के पास स्थित इस गांव पर सुबह 2 बजे किया गया। इस हमले को लेकर आरोप लग रहे हैं कि आतंकियों के नाम पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सेना ने जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट से कम से कम 8 एलएस-6 बम बरसाए। यह कार्रवाई उस ऑपरेशन का हिस्सा बताई जा रही है, जिसके तहत पाकिस्तानी सेना पिछले तीन हफ्तों से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही थी। लेकिन वास्तविकता यह है कि आतंकियों के बजाय लगातार निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं। स्थानीय विधायक इकबाल अफरीदी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि वादी तिराह के अकाखेल इलाके में मासूम बच्चों और महिलाओं की मौत दिल दहला देने वाली है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, यह अत्याचार इंसानियत के खिलाफ सबसे बड़ा जुर्म है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
विशेषज्ञों और मानवाधिकार समूहों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की यह कार्रवाई दोहरी नीति को उजागर करती है। एक ओर सरकार और सेना जैश-ए-मोहम्मद जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों को पुलिस सुरक्षा में भर्ती अभियान चलाने देती है, वहीं दूसरी ओर अपने ही नागरिकों पर बम बरसाती है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों के नाम पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर अपने दावों को छिपाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समुदाय में भी चिंता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की सुरक्षा नीति पर सवाल खड़े किए हैं।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा