पाकिस्तान का फर्जी दावा हुआ फेल, भारतीय सेना ने पेश किए साक्ष्य
जयपुर: भारत-पाक जंग के हालातों के बीच विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने राजस्थान के सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) एयरफोर्स स्टेशन को पाकिस्तान के नुकसान पहुंचाने के दावे को गलत बताया गया है. साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान एयरफोर्स स्टेशन के सामान्य हालात की फोटो भी दिखाई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है. पाकिस्तान सेना ने लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया. नियंत्रण रेखा पर भी भारी गोलाबारी की. साथ ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रहे हैं, ये सब दावे झूठे साबित हो चुके हैं. पाकिस्तान कह रहा है कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की हैं. यह सब झूठ है. यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है.
पाक का झूठा दावा
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के 10 ठिकानों पर बड़े हमले करने का झूठा दावा किया था. इसमें राजस्थान का सूरतगढ़ एयरफील्ड समेत पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसेलिटी, उरी सप्लाई डिपो, आदमपुर में S400 सिस्टम, देहरंग्यारी में आर्टिलरी पोजिशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं.
5 जिलों में अलर्ट जारी
वहीं, भारत-पाक बॉर्डर से सटे जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिले में अलर्ट जारी किया गया है. ड्रोन हमलों को देखते हुए जिला कलेक्टरों ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है. जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में पुलिस ने मुख्य बाजारों को बंद करवा दिया है. वहीं, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर जिले के आस-पास ग्रामीणों से बाड़मेर की यात्रा नहीं करने की अपील की है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा