इब्राहिम अली खान की 'सरजमीन' पोस्ट पर पलक तिवारी का दिलचस्प रिएक्शन
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी दूसरी फिल्म ‘सरजमीन’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा जिसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस बीच इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सरजमीन’ से जुड़ी अनसीन फोटो शेयर की हैं, जिस पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी का रिएक्शन आया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सरजमीन’ के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में देखा जा सकता है। उनका लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इब्राहिम अली खान ने कैप्शन दिया, ‘9 दिन बाकी हैं…! सरजमीन डायरीज।’
पलक तिवारी के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
इब्राहिम अली खान की तस्वीरों पर उनकी गर्लफ्रेंड पलक तिवारी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए स्टार पोस्ट किया है। उनका ये कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है। जाहिर है कि इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर ही गॉसिप गलियारों में चर्चाएं बटोरती हैं। ये अलग बात है कि दोनों ने कभी ऑफिशियल अपने कथित रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
सरजमीन के बारे में
इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज ने आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि काजोल ने उनकी पत्नी का किरदार प्ले किया है। वहीं इब्राहिम उनके बेटे के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। ये इब्राहिम के करियर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें नादानियां में देखा गया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव