पाली जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने ली बैठक
जयपुर । जिले के प्रभारी व स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने पाली सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्री मानसून तैयारी, हीटवेव, मौसमी बीमारियां, बाढ बचाव व आपदा राहत तैयारियों का फीडबैक लेकर समुचित प्रबन्ध करने के आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में प्रभारी मंत्री खर्रा ने वर्तमान परिदृश्य में प्री मानसून तैयारियो में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों जिनमें पानी, बिजली, सार्वजनिक निर्माण व अन्य विभागों की तैयारीयों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ या अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए मड पम्प की व्यवस्था, नाले-नालियों की सफाई, अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों के लिए आवश्यक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिये।बैठक में उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये गर्मी के मौसम में चिकित्सालयों में वाटर कूलर , कूलर ,एसी आदि व चिकित्सा व्यवस्था के बारे में निर्देश दिये। साथ ही बांगड चिकित्सालय में चल रहे सीवरेज कार्य के बारे में व वहां उपलब्ध संसाधनों ,समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली तथा सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा