भीलवाड़ा जिले में दो दिन बाधित रहेगा चंबल का पानी
भीलवाड़ा, 22 मार्च। चम्बल भीलवाडा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत फेज-II पैकेज IV, के तहत ग्राम सुवाणा में कोटा रोड पर, आरोली फिल्टर प्लांट से भीलवाड़ा की ट्रांसमिशन पाइप लाइन से सुवाणा पम्प हाउस की 1200 एम एम व्यास ट्रांसमिशन पाइप लाइन का मिलान कार्य व वाल्ब लगाने के कार्य के लिए 25 मार्च प्रातः 8 बजे से 27 मार्च प्रातः 8 बजे 48 घंटे का शटडाउन रहेगा।
इस दौरान भीलवाड़ा शहर सहित समस्त भीलवाड़ा जिले में 25 मार्च सांय से 27 मार्च सायं तक चम्बल से होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि.विभाग परियोजना खण्ड़-प्रथम भीलवाड़ा अवजीत सिंह ने भीलवाडा शहर सहित भीलवाडा जिले वासियो से अनुरोध किया है कि शटडाउन पूर्व पेयजल का समुचित भंडारण सुनिश्चित कर लेवे तथा पेयजल मितव्ययता से खर्च करें।
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव