गांव मांगरोल में पैंथर ने किया ग्रामीणों पर हमला
धौलपुर । मनिया थाना क्षेत्र के गांव मांगरोल में घुसे पैंथर ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। वह पैंथर रात भर से एक मकान में छिपकर बैठा है। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू करने के प्रयास विफल होने पर अब सवाई माधोपुर से ट्रेंकुलाइज टीम बुलाई गई है।
इस मामले में स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम गांव के एक किसान के पशुबाड़े में पैंथर छिपकर बैठ गया था। परिवार की महिला पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जब पशुबाड़े में गई तो पैंथर ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद वह आबादी में बाहर निकल आया और दो ग्रामीणों पर हमला करने के बाद एक खंडहरनुमा मकान में छिपकर बैठ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मनिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी देवेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम को बुलाया। रातभर रेस्क्यू करने के बाद भी पैंथर नहीं पकड़े जाने पर अब टीम ने सवाई माधोपुर से ट्रेंकुलाइज टीम बुलाई है जो पैंथर को ट्रेंकुलाइज करके कब्जे में लेगी। तब तक वन विभाग ने ग्रामीणों को घरों में बंद रहने की नसीहत दी है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल