लेनदेन विवाद में पार्टनर ने युवती की हत्या कर दफनाया
लखनऊ|यूपी के बरेली में लेनदेन के विवाद को लेकर पार्टनर ने इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली युवती को हत्या करके शव जंगल में दफन कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी पूजा 12 जनवरी की दोपहर घर से निकली थी। वह शादी जैसे विभिन्न समारोह में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी, जिसमें रिठौरा का युवक भी पार्टनर था। किसी भी आयोजन में पूजा इसी युवक की गाड़ी से आती जाती थी। 12 जनवरी की दोपहर पूजा इसी युवक से हिसाब करने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस से शिकायत के बाद जांच शुरू हुई तो सामने आया कि पूजा अपने रिठौरा निवासी पार्टनर के साथ गई थी और घटना वाले दिन वे दोनों रामगंगानगर क्षेत्र में मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
कई घंटे कार में लेकर घूमता रहा शव
आरोपी ने बताया कि 12 जनवरी को दोनों ने साथ में बीयर पी थी। इसी दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर पूजा की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कई घंटे तक शव को कार में लेकर घूमता रहा। रात होने पर रिठौरा में अपने घर से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर जंगल में जमीन खोदकर दफना दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
फॉरेंसिक टीम ने की मौके पर जांच
गुरुवार देर रात आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से पूजा का शव बरामद किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वहीं, मृतका की स्कूटी की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ