पटवारी 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की श्रीगंगानगर-प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मुकेश कुमार पटवारी, पटवार हल्का संगीता, तहसील सूरतगढ़, जिला श्रीगंगानगर को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की श्रीगंगानगर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करने की एवज में आरोपी मुकेश कुमार पटवारी द्वारा प्रति बीघा 1 हजार रुपये के हिसाब से कुल 25 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी की श्रीगंगानगर-प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पवन मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री भूपेन्द्र सोनी द्वारा मय टीम के सूरतगढ़ में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश कुमार पटवारी को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि