कीटनाशक दवाओ का किया जायेगा छिड़काव
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर द्वारा मानसून में मच्छर जनित मौसमी बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की प्रभावी रोकथाम, के लिये नगर निगम ग्रेटर द्वारा एक माह के लिये अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत 28 अगस्त से दो पारियों में जोन/वार्डवाईज अभियान चलाकर फोगिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व एंटीलार्वा गतिविधियां करवाई जावेगी।
आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि मानसून पश्चात् मच्छर जनिक मौसमी बीमारियां मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण हेतु 28 अगस्त से दो पारियों में अभियान चलाकर वार्डवाईज 3 टीम गठित कर फोगिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व एंटीलार्वा गतिविधियां करवाई जावेगी। आयुक्त ने बताया कि आमजन से कॉल सेन्टर से प्राप्त शिकायतों मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग प्रथम, द्वितीय व राजस्थान सम्पर्क पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर भी फोगिंग, कीटनाशक दवाओ का छिड़काव व एंटीलार्वा गतिविधियां करवाकर शिकायतों का निस्तारण करवाया जायेगा। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने आमजन से अपील की कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय, परिसर इत्यादि के बाहर कूडे, कबाड, टायर, नारियल के खोल, टंकी, गढढों इत्यादि में पानी एकत्रित ना होने दे।
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त