हाईवे पर खड़े ट्राला में भिड़ी पिकअप, दो की मौत
अयोध्या । लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात अयोध्या की ओर आ रही एक पिकअप हाईवे पर खराब खड़े ट्राला से टकरा गई। हादसा रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहे के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन की बॉडी कटवाकर बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल पहुंचाया जाने पर चिकित्सक ने चालक समेत एक अन्य को मृतक घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक एक पिकअप माल लेकर लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी। रुदौली कोतवाली के भेलसर क्षेत्र में इस खराब होने से हाईवे पर खड़े एक ट्राला से टकरा गई। भेलसर चौकी प्रभारी ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे दो घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस का ईएमटी अनुराग और सिपाही रजत कुमार आधी रात के बाद घायलों संतोष कुमार और एक अज्ञात को लाया था। जिनको परीक्षण के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भेलसर चौकी प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि मौके से मिले आधार कार्ड से एक की पहचान 28 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी बखार रोड लाइंस नई बस्ती फरीदपुर जिला बरेली तथा दूसरे की 30 वर्षीय सत्येंद्र तिवारी निवासी तरबगंज जिला गोंडा के रूप में हुई है। मृतक सत्येंद्र तिवारी दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक था। पड़ताल कराई जा रही है।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, एफएसएल में जहर की पुष्टि नहीं