फ्लोरिडा में पिज्जा डिलीवरी गर्ल ने गर्भवती महिला पर 14 बार चाकू से किया हमला
अमेरिका के फ्लोरिडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिज्जा डिलीवरी कर्मचारी ने गर्भवती महिला पर 14 बार चाकू से हमला किया। डिलीवरी गर्ल ब्रियाना अल्वेलो ने कथित तौर पर 2 डॉलर (लगभग 170 रुपये) की टिप मिलने से नाराज होने के बाद गर्भवती महिला पर 14 बार चाकू से हमला किया। हालांकि डिलीवरी गर्ल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसका साथी अभी भी फरार है।
एल्वेलो पर हत्या के प्रयास, बंदूक से घर पर हमला, हमला और अपहरण का आरोप है। ओस्सिओला काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, अल्वेलो एक साथी के साथ होटल में लौटा और हमले को अंजाम दिया।
बता दें कि फ्लोरिडा में यह घटना कुछ दिन पहले एक होटल में घटी, जब 22 साल की ब्रायना अल्वेलो ने जन्मदिन मना रहे एक परिवार को एक ऑर्डर दिया था।
अल्वेलो के हाथ में चाकू था, उन्होंने पीड़ितों में से एक पर हमला करना शुरू कर दिया। पीड़ित को कई बार चाकू मारा गया इसके बाद कमरे के अंदर से सामान ले लिया गया। अल्वेलो बाद में एक अज्ञात पुरुष संदिग्ध के साथ पीड़ित के होटल के कमरे में लौट आई और कमरे में जबरन घुस गई।
अधिकारी ने बताया कि अल्वेलो ने परिवार को पिज्जा दिया, जिसकी कीमत करीब 2800 रुपये थी। मगर परिवार के पास खुले रुपये नहीं थे। उनके पास करीब 43 हजार रुपये थे। बाद में परिवार ने बहुत ढूंढने पर पैसे लौटाए और केवल 170 रुपये टिप में दिए। इससे डिलीवरी गर्ल भड़क गई। वह 90 मिनट बाद लाल टोयोटा में एक नकाबपोश साथी के साथ मौके पर पहुंचा। बंदूक से लैस युवक पीड़िता के कमरे में जबरन घुस गए और परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय पीड़िता उसका प्रेमी और उसकी 5 साल की बेटी होटल के कमरे में थे। बता दें कि मार्को पिज्जा जहां अल्वेलो काम करता था ने एक बयान जारी कर इस घटना पर दुख और खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
हम उस दुखद घटना से बहुत दुखी हैं। स्थानीय मालिक और उनकी टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राहकों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव
बजट की तुलना लड़का-लड़की से करने पर सियासी बवाल