जयपुर मेट्रो में किया गया पौधारोपण
जयपुर । मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत राजस्थान के पारंपरिक त्यौहार हरियाली तीज के मौके पर मानसरोवर स्थित जयपुर मेट्रो रेल के डिपो परिसर में निदेशकगण एवं अधिकारियों द्वारा छायादार एवं फलदार पौधे लगाये गये। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पी.रमेश ने सभी को हरियाली तीज की बधाई देते हुए बताया कि सभी को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए, साथ ही लगाये गये पौधो को पारिवारिक सदस्य के रूप में स्वीकार कर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लेना चाहिए। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जयपुर मेट्रो द्वारा हरियालो राजस्थान-समृद्ध राजस्थान के सपने को साकार करने के प्रति बढ़ता कदम है। इसी तरह भविष्य में भी जयपुर मेट्रो द्वारा पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया जाता रहेगा।
राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 18 को पेश होगा बजट
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक