आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पीएम मोदी
सोनमर्ग में करेंगे जेड-मोड़ टनल का उद्घाटन
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11:45 बजे वह सोनमर्ग टनल (जेड-मोड़ टनल) का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग टनल परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य टनल, एक निकास सुरंग और प्रवेश मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह परियोजना लेह के रास्ते में श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, भूस्खलन और हिमस्खलन मार्गों से बचाएगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी।
साल भर सोनमर्ग आ सकेंगे पर्यटक
यह परियोजना सोनमर्ग को साल भर घूमने लायक जगह में बदलेगी जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे शीतकालीन पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। जोजिला टनल, जिसके 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है, के साथ यह रास्ते की लंबाई को 49 किमी से घटाकर 43 किमी कर देगी और गाडिय़ों की गति को 30 किमी/घंटा से बढ़ाकर 70 किमी/घंटा कर देगी, जिससे श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच निर्बाध एनएचए-1 कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार