विष के पौधे को पानी नहीं पिलाना चाहिए-राठौड़
जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वारा अतीत में उनके साथ गठबंधन करना पार्टी की बड़ी राजनीतिक भूल थी उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी।
कुचामनसिटी में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दौरान मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह फैसला गलत साबित हुआ. उन्होंने कहा यह हमारी पार्टी की बहुत बड़ी गलती थी कि हमने ऐसे व्यक्ति को अपने साथ जोड़ा और उसके साथ मिलकर चुनाव लड़े. यह हमारी सबसे बड़ी भूल थी. अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे राठौड़ ने बेनीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, विष के पौधे को कभी पानी नहीं पिलाना चाहिए. विष के पौधे को पानी पिलाने से वह जहर ही उगलता है उनके इस बयान को प्रदेश की राजनीति में बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से भाजपा और आरएलपी के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं को लेकर हनुमान बेनीवाल की टिप्पणियों के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है. कुचामनसिटी में मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने की घटना के बाद आरएलपी और भाजपा में विवाद और अधिक गरमा गया है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा