4 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुकमा। जिले के जगरगुण्डा क्षेत्र से 4 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाईटर जिला सुकमा की संयुक्त कार्रवाई बताई जा रही है । एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर के आसूचना के आधार पर माओवादियों का पता-तलाश जारी रखते हुए मुखबिर की सूचना पर संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन एवं नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम मिलमपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान जगरगुण्डा के आंगनबाड़ी भवन के पाास सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर