पुलिस ने पकड़ा कार चुराने वाला विदेशी चोर
जयपुर । पुलिस ने कार चुराने वाला विदेशी चोर पकड़ा है। यह चोर स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। पुलिस ने बताया कि विदेशी चोर घर में घुसकर तीन कारों की चाबी और एक कार चोरी कर ले गया था। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विदेशी चोर को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि घर में घुसकर चोरी के मामले में आरोपी 24 वर्षीय इब्राहिम नस्र एल्डन यागोब इमान निवासी एबीए द्वीप ओमडुरमन खार्तूम सेक्टर 21 सूडान को गिरफ्तार किया है। वह स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। पिछले काफी समय से रामनगरिया इलाके की जेडीए कॉलोनी में किराए से रह रहा था। 17 नवम्बर को दुर्गापुरा निवासी जोया अग्रवाल ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनके घर में घुसकर बदमाश तीन कारों की चाबी और एक कार चोरी कर ले गया। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर 16 नवम्बर की सुबह लगभग चार बजे एक चोर कैप व मास्क लगाकर अंदर घुसता दिखाई दिया। आधे घंटे घर के अंदर घुमने के दौरान चाकलेट आदि चीजे खाई। उसके बाद कार की तीन चाबियां चोरी कर ले गया। चुराई चाबी से घर के पॉर्च में खड़ी एक कार को चोरी कर ले गया। इसके बाद कार से इधर-उधर घुमा और वापस घर के बाहर लाकर कार खड़ी कर दी। कार के अंदर ही घर से चुराई दो कारों की चाबियां भी रखकर लॉक कर दी। कार लॉक कर उसकी चाबी खुद लेकर वहां से फरार हो गया। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर विदेशी चोर की तलाश की। पुलिस ने रामनगरिया इलाके में दबिश देकर आरोपी चोर को पकड़ लिया।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो