पुलिस ने 12 किलो डोडा चूरा के साथ एक को पकड़ा
जयपुर । राजस्थान के डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस ने एक प्राइवेट बस से अफीम डोडा चूरा पकड़ा है इंदौर से जोधपुर जा रही बस में डोडा चूरा की तस्करी हो रही थी 12 किलो से ज्यादा डोडा चूरा को जब्त कर लिया है. वही तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
आसपुर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सौदा ने बताया की लोकसभा चुनावो को लेकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत थानाधिकारी के साथ हेड कांस्टेबल जीवनलाल, कांस्टेबल रिपुदमन, गणपतदान, राजेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, हीरालाल आरएसी, राजाराम, मेघराज और राकेश की टीम ने आसपुर में नाकाबंदी कर गाडिय़ों की तलाशी शुरू कर दी. इस दौरान इंदौर से जोधपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस को रुकवाकर तलाशी ली। बस में एक व्यक्ति के अफीम डोडा चूरा मिला. जिसका कोई लाइसेंस या परिवहन के कागजात भी नही थे.इस पर पुलिस ने डोडा चूरा के साथ आरोपी रविशंकर पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी खारा पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए डोडा चूरा का वजन किया गया, जिस पर 12 किलो 700 ग्राम चुरा मिला.पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल