जायल में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कारवाई
नागौर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों, दिनेश और सहदेव को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने ग्राम बरसुना से गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने अपनी नशे की आदत और शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरियां की थीं। ये आरोपी विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों से मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे।
पुलिस टीम की सफलता
इस कार्रवाई को थाना खाटूबड़ी पुलिस की टीम ने अंजाम दिया है, जो पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस (आई.पी.एस.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों पर कार्यरत थी। पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं को रोकने और वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें थाना अधिकारी दिलीप सहल और उनकी टीम शामिल थी।
गिरफ्तारी और बरामदगी
थाना खाटूबड़ी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपियों, दिनेश राड (30 वर्ष) निवासी ढेहरी और सहदेव (29 वर्ष) निवासी बरसुना को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इन मोटरसाइकिलों के संबंध में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।इस सफल कार्यवाही ने वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता को एक और प्रमाणित किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी