मथुरा में मोहन-योगी मुलाकात से सियासत गर्माई
मथुरा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की मथुरा में मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। इस मुलाकात को औपचारिक रूप से महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण देने के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में यूपी की सियासत और आगामी उपचुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।
सीएम योगी के लिए नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव उनकी प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए हैं। इन उपचुनावों को सीएम योगी की लोकप्रियता और उनकी सरकार के कामकाज का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। उपचुनाव के दौरान संघ से जुड़े स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी तय करने पर भी बातचीत हुई। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरियाणा के हालिया विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए सीएम योगी को आश्वस्त किया कि यूपी में भी संघ और बीजेपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बीजेपी और संघ के बीच समन्वय पर भी गहन चर्चा हुई। 2024 के आम चुनाव से पहले संघ और बीजेपी के संबंधों में आई खटास को दूर करने की दिशा में यह बैठक अहम है। हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी जीत के पीछे संघ की सक्रियता को महत्वपूर्ण कारण माना गया था, और उसी तर्ज पर यूपी उपचुनाव में भी संघ की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि संघ और योगी के बीच तालमेल मजबूत है, और आगामी चुनावों में दोनों मिलकर काम करेंगे।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान