पहली बारिश में खुली 'विकास' की पोल: जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे, 1368 करोड़ की लागत से बना था
राजस्थान के दौसा समेत प्रदेश के सभी जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मानसून की शुरुआत में ही दौसा में झमाझम बारिश जारी है. बारिश के कारण हाल ही में बनकर तैयार हुए जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे की भी पोल खुल गई. एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, और एक्सप्रेस वे की साइड वाली मिट्टी भी बारिश के कारण बह गई है.
एनएचएआई ने दावा किया था कि जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे का काम 100% पूरा हो चुका है. इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे पर ट्रायल का काम भी पूरा हो चुका है. इसके बावजूद मानसून की पहली बारिश को झेल नहीं पाया. एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे और कटाव होने की वजह से निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. यह एक्सप्रेस वे 1368 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है. जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे 67 किलो मीटर लंबा है.
जयपुर-बादीकुई एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढे
दौसा में मानसून की पहली बारिश ने ही सरकारी दावों की पोल खोलना शुरू कर दी है. जयपुर-बादीकुई के बीच बने एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे हो गए हैं. जिससे एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही एक्सप्रेसवे दुर्घटना को भी निमंत्रण दे रहा हैं. हालांकि जयपुर – बांदीकुई एक्सप्रेस वे अभी तक आम लोगों के लिए चालू नहीं किया गया है.
एनएचएआई ने इस एक्सप्रेस-वे पर सौ फीसदी काम पूरा होने का दावा किया था और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोले जाने की बात कही जा रही थी. साथ ही ये भी कहा था कि ट्रायल का काम भी पूरा कर लिया गया है. इसके बावजूद भी यदि मानसून की बारिश में गड्ढे होने और मिट्टी के कटाव की वजह से एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवालभीखड़ेहोंगे.
बारिश ने खोली दावों की पोल
सरकार की तरफ से लोगों की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जाता है, लेकिन बारिश के कारण एक्सप्रेस-वे पर हुए गड्ढों की वजह से निर्माण के दौरान हुए भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करता है. गनीमत रही कि ये एक्सप्रेस वे आम जनता के लिए अभी खोला नहीं गया था. ये एक्सप्रेस-वे हादसों को दावत दे रहा है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा