प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहा है।
इसी परिवर्तन की एक प्रेरक मिसाल बलरामपुर जिले के विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा के निवासी महिपाल पैकरा हैं। कभी कच्चे मकान में रहने वाले महिपाल का परिवार हर मौसम में असुरक्षा और चिंता के बीच जीवन व्यतीत करता था। बरसात के दिनों में घर की दीवारों और छत को लेकर हमेशा भय बना रहता था। सीमित आय के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने अपना पक्का आवास बनवाया, जिससे परिवार को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सका। अब उनका परिवार मौसम की मार और अन्य जोखिमों से मुक्त होकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है।
महिपाल पैकरा बताते हैं कि पक्का घर मिलने से परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। बच्चों के लिए बेहतर वातावरण मिला है और पूरे परिवार में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना केवल एक मकान नहीं, बल्कि बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नींव है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। योजना के जरिए पात्र परिवारों को न केवल पक्की छत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का भी संचार हो रहा है।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
खाटू श्यामजी को लेकर कथावाचक की टिप्पणी पर बवाल, विरोध के बाद मांगी माफी
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे