गर्भवती महिलाओं का नियमित किया जा रहा फॉलोअप
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में 15 से 5 दिवस तक संचालित ÓÓसघन मातृ स्वास्थ्य सेवा अभियानÓÓ की समीक्षा एवं फील्ड स्तर पर सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भी जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन से राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की गई। कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े अधिकारीगण, जिला एवं ब्लॉक स्तर के संबंधित कार्मिकों ने भाग लिया।
डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के ब्लॉकस्तर तक के अधिकारियों के लिए बैठक आयोजित कर उनसे संचालित विशेष अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए प्रभावी प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सेवाओं, उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) की पहचान, ट्रैकिंग, रेफरल, उपचार तथा संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने बताया सघन अभियान के दौरान चिन्हित प्रत्येक हाई रिस्क गर्भवती महिला का नियमित फॉलोअप किया जा रहा है और आवश्यकता अनुसार यथासमय उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित की करने हेतु प्रयास बढ़ाये जा रहे हैं। निदेशक जनस्वास्थ्य ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में फील्ड स्तर पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम, आशा सहयोगिनियों एवं अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों को मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध सेवा प्रदायगी एवं लाभार्थी आधारित निगरानी के संबंध में संवेदनशील किया जा रहा है।
शोभा करंदलाजे पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायक ने मांगी माफी, विवाद पर दिया स्पष्टीकरण
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बड़ा सम्मान, 1 अगस्त को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार
ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन, एंडी बर्नहैम बने नए प्रधानमंत्री; कीर स्टार्मर ने छोड़ा पद
शिप इंजीनियर रोहन की मौत से गांव में शोक, ईरान हमले ने छीनी एक और भारतीय की जान
कैलारस शक्कर कारखाने के मुद्दे पर जौरा विधायक पंकज उपाध्याय का विधानसभा परिसर में धरना
कोर्ट परिसर में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से मचा हड़कंप; 2 की मौत, कई घायल
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ा फैसला, ऋतुराज कप्तान और शम्स मुलानी को नई जिम्मेदारी
संवेदनशील मामले में लापरवाही? कोर्ट ने CID जांच के दिए निर्देश