राजस्थान में चार दिन बाद खत्म हुई निजी बसों की हड़ताल
जयपुर। राजस्थान में पिछले चार दिनों से जारी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार देर रात समाप्त हो गई। जयपुर कलेक्टर के साथ हुई अहम बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने और बाकी मांगों को विधानसभा सत्र के बाद पूरा करने के आश्वासन के बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। इसके साथ ही गुरुवार रात से बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया।परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक के बाद प्रदेशभर की करीब 35 हजार निजी बसें फिर से सड़कों पर दौड़ने लगीं। इससे होली के मौके पर घर जाने की तैयारी कर रहे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।
इससे पहले तीन दिनों तक निजी बस ऑपरेटरों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था। गुरुवार रात करीब 10 बजे परिवहन मुख्यालय में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी और बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के बीच फिर से बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी कि ऑपरेटरों की लंबित मांगों पर विधानसभा सत्र के बाद विचार किया जाएगा। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई से जुड़े नियमों में संशोधन के लिए परिवहन मंत्रालय को पत्र भेजने पर भी सहमति बनी। अन्य मांगों के समाधान के लिए कानूनी राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह