शराब माफिया समेत दो गैंगस्टर अपराधियों की संपत्ति कुर्क
फिरोजाबाद, जिले में नाजायज शराब बेचकर कई लाख रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले शराब माफिया और गैंगस्टर अपराधी सुखवीर सिंह सुक्खा समेत दो अपराधियों की पुलिस ने 62 लख रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर लिया। पुलिसिया रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर इन दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और जिलाधिकारी ने इनकी संपत्ति को भी कुर्क करने के आदेश दिए थे जिसके क्रम में तहसील और पुलिस के बड़े अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ इन दोनों अपराधियों की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा के अनुसार गैंगस्टर अपराधी सुखवीर उर्फ सुक्खा पुत्र हजारी लाल यादव निवासी गांव उसायनी थाना टूण्डला जो कि टूण्डला के स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में रहता है। इस क्रिमिनल के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है।पुलिस अधिकारी के अनुसार सुखवीर ने अवैध शराव का कारोबार किया और लाखों रुपये की संपत्ति को अर्जित किया। पिछले दिनों पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सुखवीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी। जिलाधिकारी के न्यायालय के आदेश के बाद कार्यवाही करते हुए मंगलवार को पुलिस ने सुखवीर की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया जिसकी अनुमानित कीमत 59 लाख 92 हजार 872 रुपये है। जो संपत्ति कुर्क की गयी है उसमें एक नवनिर्मित मकान है। पुलिस के अनुसार सुखवीर की एक करोड़ 89 लाख 39 हजार की संपत्ति को अगस्त 2022 में कुर्क किया जा चुका है। इसी तरह एक अन्य गैंगस्टर अपराधी स्वामी शंकर उर्फ सुम्मा पुत्र भरत सिंह यादव निवासी गांव नगला बन्ना थाना टूण्डला की दो लाख 76 हजार 582 रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया.कार्यवाही के दौरान एसडीएम टूण्डला गजेंद्र सिंह,सीओ राजेश कुमार सिंह,थाना प्रभारी टूण्डला अनुज कुमार औऱ थानाध्यक्ष पचोखरा सचिन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम