गैस एजेंसियों के बाहर एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लगीं
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एलपीजी संकट अब लोगों के सब्र की परीक्षा लेने लगा है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि शहर के कई गैस पंपों पर वाहनों की कतारें किलोमीटर तक फैल गई हैं. खासतौर पर ऑटो रिक्शा चालकों की मुश्किलें चरम पर हैं, जिन्हें गैस भरवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है. रसोई और कमर्शियल गैस की सप्लाई पर आया संकट कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन एलपीजी से चलने वाले वाहनों की मुसीबतें फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर में एक पंप पर खड़े थे हजार ऑटो
जयपुर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का ताजा नजारा इस समस्या की गंभीरता को साफ बयां करता है. यहां एक एलपीजी पंप पर आज भी वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन देखी जा रही है जो दो अलग-अलग दिशाओं में फैली हुई है. एक ही पंप पर करीब एक हजार ऑटो रिक्शा कतार में खड़े नजर आए. यह स्थिति न सिर्फ अव्यवस्था को दर्शाती है बल्कि सप्लाई सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
6 से 8 घंटे इंतजार, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ता है
ऑटो चालकों का कहना है कि उनका आधे से ज्यादा दिन सिर्फ गैस भरवाने की जद्दोजहद में निकल जाता है. 6 से 8 घंटे तक इंतजार करने के बावजूद कई बार गैस नहीं मिल पाती और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है. ऐसे में उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है क्योंकि सड़कों पर कम समय देने से आमदनी भी घट रही है. ऑटो चालकों का कहना है कि पिछले एक महीने से कमाई घटकर आधी से भी कम रह गई है और इस बार तो किश्त देने तक के पैसे नहीं हैं।
40 फीसदी बढ़ोतरी ने तोड़ी कमर -घेराव की चेतावनी
हालात को और बिगाड़ने वाली बात यह है कि कई पंप संचालकों ने गैस की सप्लाई सीमित कर दी है. इसके साथ ही एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने ऑटो चालकों की कमर तोड़ दी है. वाहनों को दी जाने वाली एलपीजी के दाम में करीब 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. महीने भर पहले 52 रुपये में मिलने वाली एलपीजी आज 73 रुपये में मिल रही है। एक तरफ लंबी लाइनें और अनिश्चितता तो दूसरी तरफ महंगी गैस, इस दोहरी मार ने हालात को और मुश्किल बना दिया है. गुस्साए और परेशान ऑटो चालकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. अब सवाल यह है कि प्रशासन इस बढ़ते संकट पर कब तक ठोस कदम उठाएगा।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया