राजस्थान के 5 जिलों में बारिश अलर्ट
जयपुर । राजस्थान के 22 जिलों में से 5 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जालोर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा, बूंदी, झालावाड़, जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं और अजमेर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 10 से 12 जुलाई तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट नहीं है।
इससे पहले सोमवार को जयपुर, सवाई माधोपुर जिलों में करीब 4 इंच तक हुई तेज बारिश के कारण जयपुर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। सवाई माधोपुर में भी तेज बारिश के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात जयपुर के कालवाड़ एरिया में 93 एमएम दर्ज हुई। जयपुर के जमवारामगढ़ एरिया में 58 एमएम और रामगढ़ एरिया में 38 एमएम बरसात हुई। सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में 83 एमएम, खंडार में 40 एमएम, चौथ का बरवाड़ा में 62 एमएम बारिश हुई। जयपुर में सोमवार को तेज बारिश के बाद एसएमएस हॉस्पिटल के रेडियोथेरेपी वार्ड में पानी भर गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को सोमवार को राहत मिली है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई