राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा
राजस्थान की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। किरोड़ी भजनलाल शर्मा की सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे। इस्तीफे की जानकारी उनके एक सहयोगी ने दी है।
10 दिन पहले दिया इस्तीफा
सहयोगी ने समाचार एजेंसी को बताया कि किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 10 दिन पहले ही मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया था। बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी नेताओं द्वारा कई दिनों से मनाया भी जा रहा था। किरोणी लाल अभी सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
'प्राण जाई पर बचन न जाई'
बीजेपी नेता ने अपनी इस्तीफे से पहले एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की दो लाइन दोहराई हैं। उन्होंने लिखा, 'रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।'
क्यों दिया इस्तीफा?
गौरतलब है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में किरोड़ी लाल मीणा ने एलान किया था कि उनके प्रभाव में आने वाली सात लोकसभा सीटों में से किसी एक पर बीजेपी हार जाती है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि बीजेपी मीणा के गृह क्षेत्र दौसा में चुनाव हार गई थी।
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध के चलते रद्द की फ्लाइटें