राजस्थान पशुधन विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है
जयपुर । भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वी सी आई)के अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने पशुधन भवन के राज्य पशु चिकित्सा परिषद के सभागार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन क्षेत्र में वेटरिनरी चिकित्सालय बड़ी चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालयों के लिए न्यूनतम मानक लागू होने चाहिए।
डॉ शर्मा ने कहा कि परिषद ने पशु चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य सरकार जब तक अपने पुराने कॉलेज में फैकल्टी पूरी नहीं करेगी तब तक उस राज्य को नए कॉलेज खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार को यह तय करना होगा कि उन्हें कितने कॉलेज की जरूरत है, उसी आधार पर उनकी मांग के अनुसार ही अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वेटरिनरी कॉलेज में विद्यार्थियों का दाखिला नीट में सफल होने तथा केंद्रीय काउंसिलिंग के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक उपस्थिति पोर्टल काम करने लगेगा जिससे 31 मार्च के बाद कोई फैकल्टी प्रॉक्सी नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में पशुपालन की स्थिति बहुत अच्छी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि