राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटने वाले अधिकारी पर गिरी गाज
राजस्थान में एक एसडीएम छोटू लाल शर्मा को पेट्रोलपंप कर्मचारी को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया। इस मामले में सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्शन लिया है। एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, भीलवाड़ा में एक CNG पंप स्टाफ को थप्पड़ मारने के आरोप में एसडीएम को सस्पेंड किया गया है। इस थप्पड़कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गुरुवार देर रात जारी हुआ आदेश
राजस्थान के पर्सनल डिपार्टमेंट ने गुरुवार को एक आदेश पारित किया और एसडीएम छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया। शर्मा प्रतापगढ़ में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के पद पर तैनात थे। ऑर्डर में कहा गया है कि सस्पेंशन के दौरान शर्मा जयपुर में पर्सनल डिपार्टमेंट के सेक्रेटेरिएट से जुड़े रहेंगे।
क्यों हुआ ये एक्शन
गौरतलब है कि ये एक्शन तब लिया गया जब, बुधवार को छोटूलाल शर्मा और एक कर्मचारी के झगड़े का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। कथित तौर पर एसडीएम ने पेट्रोलपंप कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई।
बता दें कि CCTV कैमरे में कैद हुई इस घटना में SDM कर्मचारियों से बहस करते हुए दिखे, जिन्होंने कथित तौर पर दूसरी गाड़ी से पहले अपनी गाड़ी में फ्यूल भरने से मना कर दिया था।
प्रकरण के बारे में अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारियों (दीपक माली, प्रभु लाल कुमावत और राजा शर्मा) को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच चल रही है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह