रणदीप सुरजेवाला: जातिगत जनगणना भाजपा के डीएनए के खिलाफ है
पटना। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को पटना के सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना वक्त की मांग है और सामाजिक न्याय से जुड़ा मुद्दा है, जिसे भाजपा अपनी राजनीति के लिए टालती रही है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के डीएनए में ही दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का विरोध है।
रणदीप सुरजेवाला ने जातिगत जनगणना को एक्स-रे करार देते हुए कहा कि इससे समाज की वास्तविक स्थिति उजागर होती है। उन्होंने दावा किया कि जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस का अगला लक्ष्य जितनी आबादी, उतना हक है। उन्होंने याद दिलाया कि 2011 में जातिगत जनगणना की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुई थी, लेकिन एनडीए सरकार ने जानबूझकर उसके आंकड़े कूड़ेदान में डाल दिए।
राहुल गांधी की भूमिका को बताया निर्णायक
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को अपने जीवन का मिशन बना लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी वही व्यक्ति हैं, जो जातिगत जनगणना का समर्थन करने वालों को अर्बन नक्सल और बंटेंगे तो कटेंगे जैसे नारे से डराते थे।
पहलगाम हमले पर सरकार के साथ
हालिया पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि आतंकवाद का सिर कुचला जाना चाहिए। पाकिस्तान को ऐसा जवाब मिलना चाहिए कि दुनिया देखे। हम सरकार के साथ हैं, लेकिन कुछ आत्ममंथन भी जरूरी है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन