रेप कर वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भदोही । यूपी के भदोही में एक महिला के साथ रेप कर उसका वीडियो बना कर आरोपी ने पीड़ित लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के हंडिया के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल यादव पर एक 20 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। ज्ञानपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी राहुल यादव अपने गांव में रहने वाले अपने बड़े भाई की ससुराल में आता जाता था। इस दौरान उसकी बातचीत लड़की से होने लगी। 3 मार्च को राहुल लड़की को बाइक पर बैठाकर एक जगह ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी ने रेप करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 मार्च तक कई बार लड़की को ब्लैकमेल किया। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर