राजस्थान में भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, SIT ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजस्थान में साल 2021 की सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में हुए बड़े फर्जीवाड़े की परतें एक बार फिर खुली हैं. इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और एक डमी कैंडिडेट शामिल है. नई गिरफ्तारियों के बाद इस घोटाले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है, जिनमें 69 सब इंस्पेक्टर और ट्रेनी सब इंस्पेक्टर शामिल हैं |
डमी कैंडिडेट बैठाकर दी थी परीक्षा
SIT की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों ट्रेनी सब इंस्पेक्टर ने खुद परीक्षा नहीं दी थी. इन्होंने अपनी जगह डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा दिलवाई थी |फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की जांच में इनके सिग्नेचर और हैंडराइटिंग अलग-अलग पाए गए, जिसके बाद SIT ने इन्हें गिरफ्तार किया |
गिरफ्तार ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार की मेरिट रैंक 154, कुणाल चौधरी की 234 और चेनाराम की 251 रही थी. अच्छी रैंक होने के बावजूद इन पर फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने का आरोप है. इसके साथ ही कुणाल चौधरी की जगह परीक्षा देने वाले डमी कैंडिडेट अशोक कुमार, जो वर्तमान में VDO के पद पर कार्यरत है, को भी SIT ने गिरफ्तार किया है |
कोर्ट में पेश, कस्टडी रिमांड मंजूर
गिरफ्तारी के बाद SIT ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनकी कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली गई है. अब जांच एजेंसी इन सभी को अपनी कस्टडी में रखकर पूछताछ करेगी |
SIT यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे, पेपर लीक और डमी कैंडिडेट गिरोह कितना बड़ा है और इसमें और कितने सरकारी कर्मचारी या अधिकारी जुड़े हो सकते हैं |
गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द किए जाने से जुड़ा मामला राजस्थान हाईकोर्ट में पहले से ही लंबित है. इस पर अगली सुनवाई 5 जनवरी को होनी है. लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद यह मामला और गंभीर होता जा रहा है |
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका