असम के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों की बाढ़ राहत टीम रवाना
अलीगढ़ । एएमयूके जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएनएमसीएच) की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने अल-इमदाद चैरिटेबल ट्रस्ट (एआईसीटी) इंडिया के सहयोग से असम के शिवसागर जिले में चार दिवसीय बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर आयोजित करने की पहल की है। इसका उद्देश्य भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवाएं तथा आवश्यक स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराना है। मानवता की सेवा और एकजुटता के प्रतीक के रूप में एएमयू के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. एम. मोहसिन खान ने रेजिडेंट डॉक्टरों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रो. अतहर अंसारी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर; जेएनएमसीएच के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अंजुम परवेज, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. नैय्यर आसिफ, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. अख्तर अली तथा अन्य शिक्षक एवं युवा चिकित्सक उपस्थित रहे।
प्रो. मोहसिन खान ने कहा कि संकट के समय स्वास्थय सेवा से जुड़े पेशेवरों की यह विशेष जिम्मेदारी है कि वे प्रभावित समुदायों के साथ खड़े हों। उन्होंने राहत अभियान पर जाने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज की सेवा और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थय सेवाएं पहुंचाने के प्रति एएमयू की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रो. अतहर अंसारी, प्रो. मोहम्मद खालिद, डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन; प्रो. अंजुम परवेज; प्रो. नैय्यर आसिफ; डॉ. समी अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष, आरडीए; श्री शोएब, अध्यक्ष, एआईसीटी; डॉ. तौसीफ, उपाध्यक्ष, आरडीए; डॉ. मोहम्मद राशिद, पूर्व कोर्ट सदस्य, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन; डॉ. ज़रगाम, सचिव, आरडीए; तथा डॉ. आकिब और श्री मिर्ज़ा, अध्यक्ष, एआईसीटी के सहयोग का उल्लेख किया। यह पहल जेएनएमसीएच की अस्पताल की सीमाओं से बाहर भी स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित समुदायों की सहायता करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
नीदरलैंड का 86 टन सोना ब्रिटेन पहुंचा, आखिर क्यों उठाया गया इतना बड़ा कदम?
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति