प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक
जयपुर । प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अध्यक्षता में पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने कम्पनी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लम्बित प्रकरणों को तुरन्त प्रभाव से पूरा कर बीमित किसानों को मुआवजे का लाभ जल्दी से जल्दी दिया जाये। उन्होंने कहा कि खरीफ 2023 का अब तक 887 करोड़ रूपये का क्लेम कृषकों को वितरित किया जा चुका है, शेष मुआवजे की राशि जल्द ही किसानों को दे दी जायेगी। रबी 2023-24 के लिए बीमा कम्पनियों को दी जाने वाली सब्सिडी में से लगभग 461 करोड़ रूपये की स्वीकृृति जारी हो चुकी है। रबी 2023-24 के फसल कटाई प्रयोगो में आ रही आपत्तियों का भी जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई