रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी..........पति-पत्नी की मौत
जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के झवर थाना क्षेत्र में धवा के पास, सिणली फांटा, एनएच 25 (जोधपुर-बाड़मेर हाईवे) के पास शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे, एक रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जहां पत्नी सुखी देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गोविंद राम मेघवाल, जिनकी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दोनों मृतक जोधपुर के गेलावास निवासी थे। हादसे के बाद चालक बस को धवा पुलिस चौकी ले गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे एनएच 25 जाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांगें: ब्लैक स्पॉट चिह्नित करना, हाईवे पर जहां अन्य गांवों के लिए सड़क जाती है, वहां स्पीड ब्रेकर बनाना, नेशनल हाईवे के अधिकारियों को मौके पर बुलाना। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों से समझाइश कर रही है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज