निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मजदूर की दर्दनाक मौत
बांसवाड़ा। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में बुधवार को उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। छत की आरसीसी भराई के काम में जुटे मजदूर पलभर में मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जब मलबा हटाया तो एक मजदूर की मौत हो चुकी थी और चार अन्य घायल पड़े थे। इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डुबो दिया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोल गांव निवासी जीतू मेहता के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मजदूर उस वक्त छत की ढलाई का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक छत का ढांचा कमजोर पड़ा और पूरी छत एक झटके में नीचे आ गिरी। मलबे के नीचे दबे मजदूरों की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मेहनत और जद्दोजहद के बाद एक-एक कर सभी मजदूरों को मलबे से निकाला गया।
मौके पर ही एक की मौत
इस हादसे में शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सडा निवासी सुरजमल, दोलपुरा निवासी कंकू, सडा निवासी कालू और सडा निवासी दिनेश घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन मजदूरों को घर भेज दिया गया। एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक लक्ष्मण मीणा के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई। पुलिस ने छत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में शोक और दुख का माहौल छाया हुआ है।
नीतीश कुमार 13 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, राज्यसभा सदस्य बनने की तारीख भी सामने
2 अप्रैल 2011: भारत बना विश्व चैंपियन, 28 साल का इंतजार खत्म
वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, TMC की आपत्तियों पर कहा – ‘ऐसा हर बार होता है’
एनसीपी में उठापटक: सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पद हुए गायब
IPL के बीच Sahiba Bali विवादों में, वीडियो वायरल
Donald Trump के बयान से बाजार में हलचल, MCX पर चांदी फिसली