कमरा नंबर 301: होटल के कमरे में नकली नोटों का खेल
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन आरोपी छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं. वहीं, दो आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं. पकड़े गए आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से गुजरात के रहने वाले एक युवक से संपर्क किया और उसके माध्यम से ही नकली नोट छापने की शुरुआत की. पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपए के नकली नोट भी पुलिस ने बरामद किए हैं.
होटल के कमरे में छप रहे थे नकली नोट
मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया, '' मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनुराग नगर स्थित एक होटल में अवैध रूप से नकली नोट छापने का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच द्वारा होटल के रूम नंबर 301 में दबिश दी गई तो वहां से पुलिस ने अब्दुल, शोएब, रईस खान और प्रफुल्ल कुमार को पकड़ा जिनके रूम से तलाशी लेने पर एक बैग में से 500 और 100 रु के नकली नोट की गड्डियां मिलीं.''
जल्द अमीर बनने की थी ख्वाहिश
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अन्य साथियों के माध्यम से इन नकली नोटों की सप्लाई करते हैं और जल्द ही अमीर बनने की ख्वाहिश रखते थे. आरोपियों ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती गुजरात के रहने वाले एक युवक से हुई थी और उसी के बताए अनुसार नकली नोट छापने का काम शुरू किया था , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से कुल 4 लाख 35 हजार रु के नकली नोट, बटर पेपर, प्रिंटर, लकड़ी फ्रेम, कटिंग मशीन, लेमिनेशन बंडल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम जब्त किए गए हैं.आरोपियों ने अबतक लाखों के नकली नोट बाजार में खपाए हैं, इसे लेकर भी क्राइम ब्रांच कड़ी पूछताछ कर रही हैं.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा