सचिन पायलट ने की अब इस कदम की निंदा
जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले में चारागाह (ओरण) की जमीन पर बने पक्के मकानों को तोडऩे की कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई को लेकर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी निंदा की है।
राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संंबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जालोर जिले के ओडवाड़ा गांव में घरों को तोडऩे के आदेश के विरुद्ध संघर्ष कर रहे लोगों के साथ पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार किया गया, उसकी मैं घोर निंदा करता हूं।
ये लोग अपना घर बचाने के लिए आवाज उठा रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। सरकार को इनके अधिकारों के लिए न्यायपालिका के माध्यम से तुरंत राहत प्रदान करने के लिए कार्यवाही करनी चाहिए थी। पुलिस एवं प्रशासन से आग्रह है कि इस मुद्दे को शांति एवं बातचीत द्वारा सुलझाया जाना चाहिए। आपको बता दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर लेकर 150 से अधिक पक्के मकानों को तोडऩ के लिए पहुंचा था।
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल