संबोधि पावर योगा मेडिटेशन कैंप 18 मई से
जोधपुर । संबोधि साधना के प्रणेता, राष्ट्र-संत श्री चन्द्रप्रभ जी, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी और डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर जी के सान्निध्य में संबोधि पावर योगा एंड मेडिटेशन कैंप का आयोजन कायलाना रोड़ स्थित प्रसिद्ध साधना-स्थली संबोधि धाम में 18 मई से 23 मई 2024 तक होगा।
लाइफ में फिजिकल, मेंटल और स्प्रिचुअल पावर बढ़ाने के लिए इस शिविर में प्रतिदिन योग, ध्यान एवं अध्यात्म के पावरफुल प्रयोग करवाए जाएँगे। यह शिविर जीवन जीने की कला का आध्यात्मिक प्रशिक्षण है। इस शिविर से हम आरोग्य पूर्ण, आनंद पूर्ण और ऊर्जावान जीवन के मालिक बनेंगे। यह शिविर हमें क्रोध, चिंता एवं मानसिक अशांति जैसे नेगेटिव भावों से बाहर निकालेगा और मन में शांति-समाधि घटित करते हुए हृदय में प्रेम, करुणा और भक्ति जैसे दिव्य गुणों को साकार करेगा।
छः दिन के इस आवासीय शिविर में प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे आरोग्य लाभ का पहला सत्र, 10 बजे जीवन-जीने की कला का दूसरा सत्र, दोपहर 3 बजे स्वाध्याय, जिज्ञासा समाधान एवं सत्य साक्षात्कार का तीसरा सत्र एवं रात्रि 7 बजे भक्ति एवं साधना का चौथा सत्र होगा। प्रतिदिन ध्यान की तीन बैठक होगी। समरूपता के लिए शिविर में भाई-बहिन श्वेत वस्त्र धारण करेंगे। शिविर किसी के दान या चंदे से नहीं होगा, शिविरार्थी स्वैच्छिक सहयोग कर सकते हैं। शिविर में सम्मिलित होने के लिए 17 मई की शाम तक संबोधि धाम पहुँचना अनिवार्य होगा। शिविर की पूर्णाहुति 23 मई को दोपहर 12 बजे होगी, शिविर स्थल पर ही आवास एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था रहेगी, शिविर में 18 से 65 वर्ष के सभी स्वस्थ और सीढियां चढ़ने में समर्थ भाई-बहन भाग ले सकते हैं। शिविर हेतु पहले नामांकन करवाना अनिवार्य रहेगा अन्यथा शिविर में प्रवेश निषेध रहेगा। शिविर में भाग लेने के लिए संबोधि धाम के 94148 05333, 89496 61858, 89991 03909 इन मोबाइल नंबर पर शीघ्र नामांकन करवाएं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे