समरावता आगजनी: पीड़ितों को मिलेगा 30 लाख का मुआवजा
राजस्थान सरकार ने देवली-उनियारा के समरावता में हुई हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा देने का फैसला किया है। एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना के बाद भड़की हिंसा में हुए नुकसान के लिए सरकार 30.95 लाख रुपए का मुआवजा देगी।
गृह विभाग ने इस घटना को सांप्रदायिक दंगों और सामाजिक उपद्रवों की श्रेणी में रखा है। हिंसा में घायलों को 1-1 लाख रुपए, जले-टूटे चौपहिया वाहनों के लिए 1-1 लाख रुपए, दोपहिया वाहनों के लिए 30-30 हजार रुपए, मकानों के लिए 50-50 हजार रुपए और घरेलू सामान के नुकसान के लिए 25 हजार रुपए तक का मुआवजा मंजूर किया है।
अब जानिए, किस-किस को मिलेगा मुआवजा...
3 वाहन मालिकों के नाम-पते अज्ञात:वाहनों के नुकसान को लेकर सरकार ने 10 चौपहिया वाहनों के लिए 1-1 लाख रुपए और 39 दोपहिया वाहनों के लिए 30-30 हजार रुपए. का मुआवजा तय किया है। इन 10 चौपहिया वाहनों में से 3 स्थानीय और 7 बाहरी लोगों के हैं। वहीं 39 दोपहिया वाहनों में से 10 समरावता के स्थानीय निवासियों के, 26 बाहर के लोगों के हैं और 3 वाहन मालिकों के नाम-पते अज्ञात हैं।
7 घायलों को एक-एक लाख:हिंसा में घायल हुए सात व्यक्तियों को 1-1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों में संजय मीणा, राजंती, बलराम, फूलचंद, कजोड़, दिलबाग और मीठालाल शामिल हैं।
सैमसंग का एलईडी टीवी टूटने का मुआवजा: जमना लाल मीणा के सैमसंग एलईडी टीवी के लिए 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। रामकरण मीणा की बकरी के जलकर मरने पर 25 हजार रुपए और उनके आठ बीघा जमीन में जली 10 ट्रॉली चारे के लिए भी 25 हजार रुपए का मुआवजा मंजूर किया गया है।
मकान क्षति का मुआवजा :मकानों को हुए नुकसान के लिए जगदीश मीणा, फूलचंद मीणा और जलाल मीणा को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा मंजूर किया गया है। स्थानीय दोपहिया वाहन मालिकों में जीतराम मीणा, चरतलाल मीणा, विमल कुमार मीणा, राजेश मीणा, मुखराज मीना, जगदीश मीणा, रामबिशन मीणा, बीरबल मीणा, गोरु मीणा और बृजराज मीणा शामिल हैं।
कोई अभियुक्त है तो जांच के बाद ही नियमानुसार मुआवजा: गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीमाकृत वाहनों के मामले में बीमा कंपनी से मिलने वाली राशि को मुआवजे की राशि से समायोजित किया जाएगा। साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि इस घटना में पुलिस में दर्ज मामलों में यदि कोई व्यक्ति अभियुक्त पाया जाता है, तो उसके मामले में जांच के बाद ही नियमानुसार सहायता दी जाएगी। गृह विभाग ने मुआवजा मंजूर कर टोंक कलेक्टर को पत्र भेज दिया है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा