*साँसद अग्रवाल पहुचे जहाजपुर के स्वस्तिधाम* / *मोके पर पुलिस के आलाधिकारीयो को बुलाकर पिछले दिनों हुई चोरी पर जताया आक्रोश*
भीलवाड़ा / सांसद दामोदर अग्रवाल आज पहुंचे जहाजपुर के स्वस्ति धाम जैन मंदिर जहाँ पिछले दिनों हुई चोरी को लेकर रोष जताया व पुलिस के आला अधिकारियों को मोके पर ही बुलाकर जल्द ही कार्यवाही कर मामले का पटाक्षेप करने के लिए निर्देश दिए व जल्द ही नकजबन को पकड़कर मन्दिर के आभूषण दिलवाने के लिए कहा।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि साँसद दामोदर अग्रवाल आज भारतवर्ष जैन समाज के धार्मिक आस्था के केन्द्र स्वस्तिधाम जहाजपुर पहुचे जहाँ उन्होंने पिछले दिनों हुई चोरी पर नाराजगी जताई व जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले ने शीघ्र ही गिरफ्तारी कर माल की बरामदगी के लिये कहा।
साँसद अग्रवाल नेमोके पर ही पुलिस उपाधिक्ष्क राजेश आर्य डिप्टी नरेंद्र कुमार सीआई राजकुमार नायक को बुलाकर घटना की जानकारी को लेकर चर्चा की व चोरी का तुरंत खुलासा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।साँसद अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं कि जाएगी साँसद अग्रवाल ने स्वस्तिधाम के पदाधिकारियों से चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली व स्वस्तिधाम में विराजमान परम् तपस्वी स्वस्तिभूषण माता जी को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरी का खुलासा होगा व मन्दिर के आभूषण बरामद किए जाएंगे । इस मौके पर विधायक गोपी चंद मीना प्रधान कोटडी करण सिंह बेलवा स्वस्तिधाम मन्दिर ट्रस्ट के महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन , कोषाध्यक्ष महावीर जैन, भाजपा नेता देवेंद्र दानी, पार्षद ओम पाराशर व स्वस्ति धाम के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले
450 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी पर ED का शिकंजा, कई राज्यों में एक साथ छापेमारी
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार ने तीन मांगें मानीं
बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! यूपी में हर 8वां कृषि लोन डूबा, ₹1 लाख करोड़ का NPA सामने आया
भोजशाला मामले में नया मोड़, जुमे की नमाज पर नहीं बनी सहमति
साइबर अपराध पर सख्ती: राजस्थान में बड़े फ्रॉड मामलों में जीरो FIR का फैसला
BSP की रैली में 10 लाख की भीड़ का दावा, टिकट की दौड़ में दावेदारों की अग्निपरीक्षा
PM मोदी के ऐलान के 40 मिनट बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा 26 दिन का अनशन
जयपुर में युवाओं का विरोध तेज, जवाहर सर्किल पर रातभर डटे छात्र