संस्कृत सब भाषाओं की जननी-देवनानी
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर के पास खेड़ा श्रीनगर में मंगलवार को भामाशाह गोपाल राठी परिवार द्वारा 2.64 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित चंदनमल रामनारायणी राठी राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। राठी परिवार, स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में ही स्कूल को 12 वीं तक करने, खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने एवं स्कूल में 3 वर्ष की आयु तक के बच्चों को प्रवेश देने की घोषणा कर दी। यह संस्कृत स्कूल स्मार्ट क्लासरूम सहित सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
खेड़ा श्रीनगर में चंदमल रामनारायणी राठी राजकीय संस्कृत प्रवेशिका विद्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कहा कि संस्कृत सब भाषाओं की जननी है। इसी से विश्व की सभी भाषाएं निकली है। हम सभी को संस्कृत, संस्कृति एवं सनातन का सम्मान करना चाहिए। संस्कृत की उन्नति के लिए लगातार प्रयास किए जाने जरूरी हैं। संस्कृत संस्कृति की आत्मा हैं।उन्होंने कहा कि संस्कृत को आगे बढ़ाने के लिए इसे जीविका के साथ जोड़ा जाना अतिआवश्यक हैं। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संस्कृत शिक्षा, ज्योतिष, आयुर्वेद आदि के कोर्सेज शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। अजमेर में शीघ्र ही आयुर्वेद विश्वविद्यालय की शुरूआत होने वाली हैं। श्रीनगर संस्कृत स्कूल के बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां नए विकल्प उपलब्ध होंगे।
ऑपरेशन ‘रेजपिल’ के तहत बड़ा खुलासा, करोड़ों रुपये की प्रतिबंधित ड्रग जब्त
भारत एआई में ग्लोबल हब बनने की राह पर: चंद्रशेखरन
आरक्षण मुद्दे पर सरकार पर बढ़ा दबाव, मनोज जरांगे ने दिया अंतिम अल्टीमेटम
तीन ठगों की हैरान करने वाली साजिश: सोशल मीडिया ने बनाया शिकार
बंगाल भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ममता के करीबी रथिन घोष जांच के घेरे में
बाबूलाल कटारा को जेल में ही मिलेगा इलाज, आरपीएससी पेपर लीक मामले में SOG जांच पूरी
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, RGPV को तीन हिस्सों में विभाजित करने की योजना
दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी चर्चा तेज, उषा ठाकुर ने दिया सम्मानभरा जवाब
3 साल में पहली बार अच्छा पेपर, 650 अंकों की उम्मीद पर हुआ आत्महत्या
हाई कोर्ट ने नर्मदा नदी में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई, सरकार को नोटिस जारी