संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल से जारी किया गया नया वीडियो
मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों की चिंता उस समय बढ़ गई, जब उनके स्वास्थ्य खराब होने का समाचार मिला। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में दिखाया गया संत प्रेमानंद महाराज अस्पताल में भर्ती हैं। इसे लेकर केली कुंज आश्रम ने साफ कर दिया है कि प्रेमानंद महाराज आश्रम में ही हैं। केवल सुबह 4 बजे की पदयात्रा को बंद किया गया है। एकांतिक वार्ता और एकांतिक दर्शन पूर्व की भांति हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संत प्रेमानंद ने कहा है कि वे पूरी तरह से ठीक हैं।
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सुबह की यात्रा
संत प्रेमानंद की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। यात्रा उनके स्वास्थ्य को देखकर रद्द की गई है। पिछले दो दिनों से वह पदयात्रा में नहीं आ रहे थे, लेकिन उनकी झलक पाने की चाह लिए श्रद्धालु सड़क पर ही खडे़ रहते थे।
केलि कुंज आश्रम से दी गई ये जानकारी
श्रीराधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश दिया गया है कि संत महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसलिए अभी कोई भी उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर इंतजार नहीं करें। जब भी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, आगामी दिनों में सूचित कर दिया जाएगा।
इसलिए रद्द कर दी जाती है पदयात्रा
विदित हो कि पूर्व में कई बार संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा को स्थगित किया जा चुका है। वह किडनी की समस्या से पीड़ित है। उनकी रोजाना डायलिसिस होती है। जब-जब उनकी तबियत खराब होती है, तो उनकी पदयात्रा को रद्द कर दिया जाता है।
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश