दिनदहाड़े सरपंच का अपहरण कर की मारपीट
पुलिस को दी जानकारी में अतेवा के सरपंच अमरचंद बैरवा ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह कल दोपहर मदनमोहनजी के दर्शन करने अतेवा से निकलकर रास्ते में अपनी गाड़ी धुलवाने सर्विस सेंटर पर रुक गए। उसी दौरान करौली की तरफ से दो बोलेरो गाड़ी में आए करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें गाड़ी में डालकर पीतूपुरा गांव ले गए। वहां पर भी उनके हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने एक कोरे कागज पर उनसे साइन भी करा लिए। साथ ही मुकदमा दर्ज करने पर नाक-कान काटने और जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली और कैलादेवी पुलिस ने सरपंच को घटनास्थल से लेकर करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रमेशचंद मीणा भी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकार ली। उन्होंने अतेवा सरपंच से चुनावी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाया है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। अभी दो दिन पूर्व ही अतेवा गांव पुलिस के चक्कर में एक युवक ने बांध में डूबकर अपनी जान गंवा दी। अब अतेवा सरपंच के साथ ही अपराधियों ने मारपीट की है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा