एसबीआई ने एफडी दर 75 आधार अंक तक बढ़ाई
नई दिल्ली । देश के प्रमुख भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चुनिंदा अल्पकालिक परिपक्वता पर सावधि जमा दर 75 आधार अंक तक बढ़ाई है। यह फैसला अन्य ऋणदाताओं द्वारा भी उठाए जाने की संभावना है। एसबीआई की वेबसाइट पर जारी किए गए संशोधित आंकड़े के अनुसार, 46-179 दिन की सावधि जमा (एफडी) के लिए दर 75 आधार अंक बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दी गई है, जो पहले 4.75 प्रतिशत थी। अन्य दो परिपक्वता अवधि 180-210 दिन और 211 दिन से लेकर एक वर्ष से कम में 25 आधार अंक की वृद्धि हुई है, जो क्रमशः छह प्रतिशत और 6.25 प्रतिशत है। दो करोड़ रुपये से कम जमा पर नई दरें 15 मई 2024 से प्रभावी हो गई हैं। इसमें कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक मानदंडों के अनुसार संशोधित दरों पर अतिरिक्त 50 आधार अंक के पात्र होंगे। एसबीआई ने एक वर्ष से अधिक की अन्य परिपक्वता अवधियों पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रखी हैं। सात दिन से शुरू होकर 210 दिन तक की तीन परिपक्वता अवधि के लिए ब्याज दर 10 से 25 आधार अंक के बीच बढ़ाई गई है। वहीं एक साल से शुरू होकर तीन साल तक की लंबी अवधि की सावधि जमाओं पर 20 आधार अंक से 25 आधार अंक के बीच ऊंची ब्याज दरें होंगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप