अलवर में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, मचा हड़कंप
जयपुर।राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र के ईशराकाबास गांव में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस और पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर होने से हड़कंप मच गया। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कोटपूतली रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में तीन बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस का एक्सीडेंट होने की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली।
दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि हादसा गुता गांव के पास स्थित गौशाला के नजदीक हुआ। प्राइवेट स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी सामने से आ रही पिकअप चालक ने बस में सामने से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। हादसे में पिकअप ड्राइवर महेन्द्र सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कोटपूतली रेफर कर दिया गया।इस घटना में तीन बच्चों को भी हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना पर बानसूर से तीन से चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने ली राहत की सांस
वहीं बस में सवार सभी बच्चों के सुरक्षित होने से अभिभावकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बच्चों को बाद में दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’