अटल जी के विचारों से गूंजा सचिवालय, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्मरण
जयपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान सचिवालय में 'सुशासन दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए और उन्होंने अटल जी के जीवन, विचारों और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एक ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती मना रहे हैं. जिन्होंने पूरे जीवन सत्य, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देश की सेवा की. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं थे. वे एक संवेदनशील कवि हृदय इंसान और दूरदर्शी राष्ट्रनेता थे, जिन्होंने भारत को नई दिशा दी |
अटल जी का देश के प्रति हमेशा रखा जाएगा योगदान- सीएम भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का देश के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा, सुशासन और पारदर्शिता को राजनीति का आधार बनाया. उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों ने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चाहे सड़क निर्माण हो, आधारभूत ढांचे का विकास हो या फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान हो. हर क्षेत्र में अटल जी की सोच साफ दिखाई देती है |
अटल जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिया संकल्प
भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि देश में ऐसा शासन हो. जहां जनता को न्याय, सम्मान और विकास के समान अवसर मिलें. सुशासन दिवस के माध्यम से हम उनके इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की |
देश को सही दिशा दिखाने में काम रहे अटल जी के विचार- सीएम
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और सुशासन दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी देश को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं |
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज