माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी ने छुड़ाई सबकी धूजणी
जयपुर । सिरोही जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में वर्ष 2024 की सर्दी में अपना रौद्र रूप कुछ जल्दी ही दिखा दिया है तेज कड़ाके की सर्दी के रूप में पहचान रखने वाले हिल स्टेशन माउंट आबू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस -1 एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कड़ाके की सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है जिससे खुले माहौल में सड़क पर चलते हुए कंपकंपी छूटने का एहसास हो रहा है इसी के चलते एक ही रात में पारा तेजी से लुढ़क गया और गुरुवार की अल सुबह माइंस एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू का दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी पिछले 5 सालों में माउंट आबू में वर्ष 2024 में एक उत्तरार्द्ध यानि 20-21 दिन पहले ही अपना स्वरूप दिखने लगी है. अमूमन दिसंबर के 10 या 15 तारीख के बाद ही न्यूनतम तापमान तापमापी में लुढ़कना शुरू होता था जबकि इस बार यह सर्दी नवंबर में ही नजर आ रही है। न्यूनतम तापमान में आ रही तेजी से गिरावट के चलते अल सुबह की दिनचर्या में जहां विरानी नजर आती है. सुनसान सड़कें नजर आती हैं. जगह-जगह लोग अलाव तापते हुए नजर आते हैं तो वहीं, सैलानी दिन निकलने के बाद गर्म कपड़ों में पर्यटन स्थल की सैर करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दिन में तो धूप की वजह से मौसम सुहाना रहता है लेकिन रात होते ही कंपकंपी वाली सर्दी महसूस होने लगती है. इसके अलावा, कई जिलों में घने कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे लोगों को अपने दैनिक जीवन में परेशानी हो सकती है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो