रणजी ट्रॉफी में चमके शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे
रणजी ट्रॉफी के राउंड-7 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए शार्दुल ठाकुर ने असम के खिलाफ 21 रन देकर 6 चटकाए। वहीं, शिवम दुबे ने 95 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए, जिससे मुंबई ने असम के खिलाफ मैच के पहले दिन अपना दबदबा बनाया।
मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद ठाकुर ने असम की बल्लेबाजी क्रम को तोड़ दिया और टीम 32.1 ओवर में 84 रन पर आउट हो गई। जवाब में, मुंबई का एक समय स्कोर110/5 था, लेकिन फॉर्म में चल रहे दुबे के नाबाद शतक ने पारी को संभाला। शम्स मुलानी (31) के साथ छठे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी भी शामिल थी। स्टंप्स तक मुंबई का स्कोर 217/6 था।
विदर्भ ने हरियाणा पर कसा शिकंजा
रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड 7 के ग्रुप ए मैच में, विदर्भ ने हरियाणा के खिलाफ 313/5 पर पहले दिन का खेल समाप्त किया। विदर्भ के लिए ध्रुव शौरी (78), अक्षय वाडकर (62), यश राठौड़ (68*) और आदित्य सरवटे (74*) ने शानदार बल्लेबाजी की।
तमिलनाडु ने की वापसी
वहीं, बाबा इंद्रजीत (122*) और विजय शंकर (85*) की उम्दा पारियों की बदौलत तमिलनाडु ने पंजाब के खिलाफ पहले दिन 291/4 रन बनाए। एक समय तमिलनाडु का स्कोर 64/3 था, बाद में 107/4 हो गया। हालांकि, खेल खत्म होने तक इंद्रजीत और शंकर ने पांचवें विकेट के लिए 184 रन की अटूट साझेदारी करके तमिलनाडु को उबार लिया।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके